मुख्य पृष्ठ नक्षत्र उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र

प्रीमियम उत्पाद

उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र - वैदिक ज्योतिष सीखें

Uttara Phalguni Nakshatra

वैदिक ज्योतिष के 27 नक्षत्रों में से उत्तराफाल्गुनी बारहवां नक्षत्र है जिसमें चंद्रमा की स्थिति सिंह राशि के 26:40 अंश और कन्या राशि के 10:00 अंश के बीच होती है तथा इसकी पहचान सिंह राशि के चमकीले तारे अल्फा लियोनिस से होती है जिसे रेगुलस के नाम से भी जाना जाता है।

Click on Uttara Phalguni Nakshatra to read in english

नेतृत्व, आनंद, सफलता और आध्यात्मिकता से संबंधित सूर्य, इस नक्षत्र का स्वामी है और ग्रह स्वामी शुक्र है। जहां, इस नक्षत्र का प्रतीक बिस्तर या पलंग के पिछले पैर, विश्राम और मानसिक शांति को दर्शाते हैं वहीं, संरक्षण और दया के देवता आर्यमन, जीवन के प्रति सभ्य और सुसंस्कृत दृष्टिकोण प्रदान करते हैं।

उत्तराफाल्गुनी एक मानवीय नक्षत्र है इसलिए इस नक्षत्र वाले लोग दयालु, परिश्रमी और भौतिक सफलताओं के प्रति प्रेरित होने के साथ ही, प्रतिशोधी और स्वार्थी भी हो सकते हैं। इसके अलावा, इस नक्षत्र का पहला चरण सिंह राशि में और अंतिम तीन चरण कन्या राशि में आते हैं। जहां, सिंह राशि वाले शक्तिशाली, वीर और उदार होते हैं वहीं, कन्या राशि वाले बुद्धिमान, व्यावहारिक और समस्याओं का समाधान करने वाले होते हैं। सिंह और कन्या राशि के संयुक्त प्रभाव से, यह नक्षत्र व्यक्तित्व और जीवन के प्रति व्यावहारिक और यथार्थवादी दृष्टिकोण रखता है। 

जन्मतिथि के आधार पर, कोई भी व्यक्ति अपनी कुंडली में इस नक्षत्र की स्थिति की गणना कर सकता है और  अपने जीवन में उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के गुणों और विशेषताओं से संबंधित जानकारी प्राप्त करके, इस नक्षत्र की क्षमताओं का अधिकतम लाभ उठा सकता है।

 

उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र के चरण/ Uttara Phalguni Nakshatra Padas

वैदिक ज्योतिष में, प्रत्येक नक्षत्र को चंद्रमा की स्थिति के आधार पर चार चरणों में बांटा गया है जो व्यक्ति की विशेषताओं को निर्धारित करने में मदद करते हैं:

1. पहला चरण/ The first pada: 

धनु नवमांश वाले इस चरण के स्वामी बृहस्पति हैं जो नैतिक गुणों के साथ ही जीवंतता, बुद्धिमानी, आलोचनात्मक और विश्लेषणात्मक क्षमता रखने के कारण, प्रभावशाली व्यक्तित्व और दृढ़ इच्छाशक्ति प्रदान करता है।

2. दूसरा चरण/ The second pada:

मकर नवमांश वाले इस चरण के स्वामी, कर्मों में विश्वास करने वाले न्यायप्रिय शनि हैं। मकर राशि, इस चरण वाले लोगों को परिश्रमी, अनुशासित और भौतिकवादी बनाती है। 

3. तीसरा चरण/ The third pada:

कुंभ नवमांश वाले इस चरण के स्वामी भी शनि हैं जो इस चरण वालों को न्यायप्रिय और कर्मों में विश्वास करने की प्रवृत्ति देते हैं। वहीं, कुंभ राशि ऐसे लोगों को मानवतावादी और सकारात्मक दृष्टिकोण प्रदान करती है। 

4. चौथा चरण/ The fourth pada:

मीन नवमांश वाले इस चरण के स्वामी बृहस्पति हैं जो इस चरण वाले लोगों को दृढ़ इच्छाशक्ति और विलासिता के प्रति रुचि प्रदान करता है। ऐसे लोग, भावुक, अतिसंवेदनशील और आध्यात्मिकता के प्रति झुकाव रखने वाले होते हैं।

 

वैदिक ज्योतिष में उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र की विशेषताएं/ Characteristics of Uttara Phalguni Nakshatra in Vedic Astrology

आमतौर पर, भाग्यशाली और स्पष्ट व्यवहार वाले ये  लोग सुखी जीवन व्यतीत करते हैं और पूरी ईमानदारी के साथ अपने कार्य करते हैं। धार्मिकता के प्रति झुकाव रखने वाले ऐसे व्यक्ति, सामाजिक कार्यों के द्वारा अच्छी प्रतिष्ठा प्राप्त करते हैं।

विलासितापूर्ण जीवनशैली वाले इन लोगों को आराम, आनंद और सुख की प्राप्ति होती है। हालांकि, कई बार ये लोग अकेलेपन का शिकार होते हैं लेकिन, स्वयं को आत्मकेंद्रित करके, अपने अकेलेपन के एकांत को प्रशंसा में बदल देते हैं।

इसके अलावा, बुद्धिमान और ऊर्जावान ये व्यक्ति प्रत्येक कार्य को उत्सुकता और सक्रियता से करते हैं तथा भविष्य की योजनाओं की बेहतर रणनीति बनाने का गुण, इन्हें राजनीति में भी सफलता दिलाता है। 

उच्च महत्वाकांक्षी होने के कारण, प्रशासनिक और सरकारी क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करते हैं और दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ, अपने लक्ष्यों को पाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।  

मजबूत व्यक्तित्व वाले ये लोग, पारंपरिक सोच और स्थिर मानसिकता रखते हैं इसलिए इनकी मित्रता और संबंध दीर्घकालिक होते हैं। इसके अतिरिक्त, आर्थिक रूप से समृद्ध ये व्यक्ति उदार, परोपकारी और धार्मिक होते हैं। 

इनमें धैर्य या सहनशीलता की कमी होती है जिससे इनके एक बार क्रोधित हो जाने पर, शांत करना बहुत मुश्किल हो जाता है। साथ ही, ये लोग किसी भी कीमत पर अपनी गलती नहीं मानते हैं चाहे, इन्होंने गलत काम ही क्यों ना किया हो।  

 

उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र वाले पुरुषों की विशेषताएं/ Characteristics of Male Uttara Phalguni Nakshatra

आमतौर पर, उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र वाले पुरुष मजबूत, स्वतंत्र, महत्वाकांक्षी और भाग्यशाली होते हैं तथा अपने पेशे में मेहनती और ईमानदार होने के कारण, सुख और आनंद से परिपूर्ण जीवन व्यतीत करते हैं।

स्वच्छता के प्रति अनुशासित इन लोगों के आस-पास कभी अव्यवस्था नहीं दिखाई देती। ये पुरुष धार्मिक होने के साथ ही, समाज के उत्थान के लिए सामाजिक कार्य करने की प्रति रखते हैं।

हालांकि, साफ दिल वाले ये लोग, धैर्य और सहनशीलता की कमी के कारण कभी-कभी उग्र हो उठते हैं। इसके अलावा, आत्मनिर्भर होने के कारण, ये लोग अपने करियर में कभी किसी की मदद नहीं लेते हैं और ना ही कभी किसी को धोखा देते हैं। साथ ही, न्याय की प्रबल भावना इन्हें एक न्यायप्रिय व्यक्ति बनाती है।

 

उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र वाली महिलाओं की विशेषताएं/ Characteristics of Female Uttara Phalguni Nakshatra

औसत कद और सांवले रंग वाली इन महिलाओं को सजना-संवरना पसंद होता है। आमतौर पर, मित्रवत व्यवहार वाली इन महिलाओं का कोई दुश्मन नहीं होता। सादगीपूर्ण जीवनशैली और शांत स्वभाव, इन्हें चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी शांत बनाए रखता है। हालांकि, जीवन से संबंधित इनके कुछ सिद्धांत होते हैं जिनसे ये कभी समझौता नहीं करतीं। इस नक्षत्र की महिलाएं मृदुभाषी और दूसरों के प्रति विनम्र होती हैं। इसके अलावा, ये महिलाएं तनावपूर्ण स्थितियों में भी अपने शांत रहने की क्षमता के लिए जानी जाती हैं। इनका यह शांत और संयमित व्यवहार, उचित निर्णय लेने का कौशल प्रदान करता है।

 

उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र संबंधी करियर/ Uttara Phalguni Nakshatra Career

उत्तरा फाल्गुनी वालों में नई चीजें सीखने की ललक होती है जो उन्हें किसी भी पेशे के लिए उपयुक्त बनाती है। इस नक्षत्र वाले लोगों की सोचने की क्षमता, इन्हें उन क्षेत्रों के लिए उपयुक्त बनाती है जहां इनकी बुद्धि का अच्छी तरह उपयोग हो सके। सार्वजनिक संपर्क से संबंधित क्षेत्रों में सफल होने के साथ ही, पब्लिक डीलिंग से भी अच्छा लाभ मिलने की संभावना होती है जिसमें अपने परिश्रम और धैर्य से बड़ी सफलताएं हासिल करते हैं। इसके अलावा शिक्षक, शोधकर्ता, लेखक आदि के रूप में अच्छा प्रदर्शन करते हैं और  विज्ञापन और मीडिया संबंधित क्षेत्रों में भी सफल हो सकते हैं। नेतृत्व करने वाले स्वाभाविक गुण के कारण अच्छे राजनेता बन सकते हैं। शनि के प्रभाव के कारण,  इस नक्षत्र वाले व्यक्ति न्याय संबंधी क्षेत्रों में भी सफल होते हैं।

उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र के लिए लेखक, सामाजिक कार्यकर्ता, परोपकार, स्वास्थ्य कर्मचारी, पत्रकार, ज्योतिषी, अभिनेता, खगोलशास्त्री और गणितज्ञ, शिक्षक या प्रोफेसर, व्यापारिक या वित्तीय सलाहकार,  राजनयिक, मीडिया और धार्मिक नेता जैसे क्षेत्र उपयुक्त रहते हैं।

 

उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र की अनुकूलता/ Uttara Phalguni Nakshatra Compatibility

पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र:

उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र वालों के लिए, पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र श्रेष्ठ मेल होता है जो इन्हें आदर्श साथी बनाता है। इस नक्षत्र का उत्तरा फाल्गुनी के साथ संपूर्ण संबंध आनंद और सुख से परिपूर्ण रहता है। 

• अनुराधा नक्षत्र:

इस नक्षत्र का, उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र के साथ संबंध बेहद संतोषजनक रहता है। प्रेम और सहयोग की भावना, सभी बाधाओं को दूर करके जीवन में आनंद बनाए रखती है।

• उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र

शिक्षण, सीखने और आध्यात्मिक ज्ञान से संबंधित यह नक्षत्र उत्तरा फाल्गुनी के अनुकूल माना जाता है। 

• हस्त नक्षत्र:

रचनात्मकता से संबंधित यह नक्षत्र भी उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र के अनुकूल रहता है।

• चित्रा नक्षत्र:

रचनात्मकता और कल्पना से जुड़े इस नक्षत्र को उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र के अनुकूल माना जाता है।

• विशाखा नक्षत्र:

बाधाओं और चुनौतियों से संबंधित यह नक्षत्र, उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र के साथ असंगत कहा जाता है।

• मूला नक्षत्र:

उत्तरा फाल्गुनी के साथ मूला का जटिल संबंध लंबे समय तक बरकरार नहीं रह पाता जिससे यह नक्षत्र, उत्तरा फाल्गुनी को अस्वीकार करके उनके जीवन को बाधित कर देता है।  

• अश्विनी नक्षत्र:

उत्तराफाल्गुनी और अश्विनी नक्षत्र में सूर्य और केतु के प्रभावशाली स्थिति में होने के कारण, इनके संबंधों में कई उतार-चढ़ाव बने रहते हैं जिसके चलते, ये एक-दूसरे में विश्वसनीयता के लिए संघर्ष करते हैं।

 

उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र विवाह/Uttara Phalguni Nakshatra Marriage

जीवनसाथी के साथ मधुर संबंधों के चलते, उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र वाले लोगों का वैवाहिक जीवन सुखी रहता है जिससे आमतौर पर, इनके बीच मनमुटाव कम होता है। संतान और जीवनसाथी इनसे बेहद प्रेम करने वाले होते हैं। ऐसे व्यक्ति परिवार के प्रति जिम्मेदार होते हैं जिससे इनका पारिवारिक जीवन अच्छा रहता है। हालांकि, यह नक्षत्र इन्हें कुछ क्रोधी स्वभाव भी देता है जो आक्रामकता और तनाव का कारण बन सकता है। 

लेकिन, विवाह के संबंध में निम्नलिखित कुछ बातों का ध्यान रखना महत्वपूर्ण होता है:

• सफल और लंबे समय तक चलने वाला वैवाहिक जीवन के लिए, दोनों व्यक्तियों की अनुकूलता सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण होता है। साथ ही, संभावित समस्याओं के संबंध में दोनों की कुंडली का मूल्यांकन करना आवश्यक होता है।

• इसके अलावा, यह ध्यान रखना भी महत्वपूर्ण होता है कि विवाह, इस नक्षत्र की ढाई दिनों की अनुकूल अवधि के भीतर किया जाना चाहिए क्योंकि इस अवधि के अतिरिक्त विवाह करने के प्रतिकूल परिणाम होने की संभावनाएं रहती हैं। 

• इस नक्षत्र वालों के विवाह में विवाह संस्कार एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं इसलिए इन्हें अनदेखा नहीं करना चाहिए और विभिन्न रीति-रिवाजों और परंपराओं पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

• साथ ही, सलाह दी जाती है कि इस नक्षत्र वाले लोगों को अनुकूलता परीक्षण कराकर, संगतता सुनिश्चित करना आवश्यक है क्योंकि यह परीक्षण, एक वस्तुनिष्ठ मूल्यांकन देता है कि दोनों व्यक्तियों का विवाह कितना सफल रहेगा।

 

उत्तरा फाल्गुनी से संबंधित ज्योतिष भविष्यवाणियां/ Uttara Phalguni Astrology Predictions:

1करियर:

इस नक्षत्र में जन्मे लोग कड़ी मेहनत और लगन से  अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। निकट भविष्य में पदोन्नति और धन लाभ होने की संभावनाएं हैं। व्यवसाय में वृद्धि के लिए कुछ अच्छे अवसर और सौदे मिल सकते हैं जिससे स्थिति में सुधार होगा। हालांकि, जिम्मेदारियों में वृद्धि चिंता का कारण बन सकती हैं। 

2. स्वास्थ्य

आमतौर पर, स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। हालांकि,  स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी परेशानियां हो सकती हैं लेकिन, उचित देखभाल से अच्छा स्वास्थ्य बनाए रखने में सक्षम रहेंगे। साथ ही, तनाव दूर करने के लिए  आराम करने की कोशिश करनी चाहिए। 

3. प्रेम

निष्ठावान और समर्पित इन लोगों के, जीवनसाथी और प्रियजनों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध रहेंगे। निकट भविष्य में नए संबंध भी बन सकते हैं। हालांकि, प्रेम जीवन में छोटी-मोटी बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है लेकिन, धैर्य और समझदारी से उन्हें दूर करने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग बना रहेगा। प्रेम जीवन का आनंद लेने के लिए अपने साथी के साथ कुछ समय बिताना अच्छा हो सकता है। 

4. आर्थिक:

उचित निर्णय लेने के कारण, कार्यों में उन्नति और लाभ की प्राप्ति होगी जिससे अधिक आमदनी के अवसर प्राप्त करने की उम्मीद की जाती है। साथ ही, लंबित मामलों को सुलझाने के अवसर मिलेंगे और सफलता प्राप्त होगी। हालांकि, बड़े खर्चों से बचना चाहिए अन्यथा, आर्थिक रूप से दबाव का अनुभव हो सकता है।

 

उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र के भेद/ Secrets of Uttara Phalguni Nakshatra

• उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रचनात्मकता, शक्ति और ऊर्जा का प्रतीक सूर्य द्वारा शासित है जो नेतृत्व, आनंद, सफलता और आध्यात्मिकता की प्रवृत्ति प्रदान करता है।

• मिथुन और सिंह राशियों से संबंधित यह नक्षत्र संचार और नेतृत्व का प्रतीक है जो लोगों को, स्वाभाविक रूप से संचार कुशल, नेता और प्रभावशाली बनाता है। 

• अग्नि तत्व से संबंधित यह नक्षत्र उत्साह, जुनून और क्रियाशीलता का प्रतीक है जो लोगों को कार्यों के प्रति क्रियाशील बनाए रखता है।

• अग्निदेव से संबंधित यह नक्षत्र, परिवर्तन और शुद्धि का भी प्रतीक है जो इस नक्षत्र वाले लोगों को, जीवन में बदलाव लाने और बेहतर भविष्य बनाने की क्षमता प्रदान करता है। 

 

उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र संबंधी उपाय/ Remedies of Uttara Phalguni Nakshatra

इस नक्षत्र से संबंधित कुछ उपाय इस प्रकार हैं:

1. इसका सबसे प्रभावी उपाय सूर्यदेव की आराधना करना है। इसके लिए भगवान सूर्य का ध्यान करने के साथ ही, रोज कुछ देर धूप में रहना चाहिए। सूर्य देव को समर्पित मंत्रों का जाप करने से, इस नक्षत्र की ऊर्जाओं में वृद्धि करने में मदद मिलती है।

2. इसके अलावा, इस नक्षत्र की नकारात्मकता और बाधाओं को दूर करने के लिए, गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए। 

3. लाल, सफेद और सुनहरे रंग के वस्त्र धारण करने से भी, इस नक्षत्र की सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने में मदद मिलती है।

4. रोज सुबह उठकर, स्नान के बाद सूर्य नमस्कार करना चाहिए।

4. इसके अलावा, मां दुर्गा या मां काली की पूजा करनी चाहिए।

5. प्रतिदिन सूर्य देव को जल अर्पित करने से भी इस नक्षत्र को बल मिलता है। 

 

उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र संबंधी तथ्य/ Facts Of Uttara Phalguni Nakshatra

इस नक्षत्र से संबंधित कुछ तथ्य इस प्रकार हैं:

1. चंद्र कैलेंडर के अनुसार 27 नक्षत्रों में यह 12वां नक्षत्र है।

2 यह नक्षत्र कन्या राशि से लेकर सिंह राशि तक फैला हुआ है और इस प्रकार दोनों राशियों के गुणों को आत्मसात करता है।

3. इसका लिंग महिला और प्रतीक पलंग के पैर हैं।

4. सूर्य द्वारा शासित इस नक्षत्र के देवता, सौभाग्य और समृद्धि के देव भग‌ या आर्यमान हैं। 

5. मानवीय प्रकृति वाले इस नक्षत्र की राशि सिंह है।

6. इसका पशु प्रतीक, भगवान शिव के वाहन और द्वारपाल के रूप में कार्य करने वाला नंदी स्वरूप बैल है।

7. इसके भाग्यशाली अक्षर ते, टो, पा, पी, छ और जा हैं।

8. अग्नि तत्व वाले इस नक्षत्र का शुभ रंग लाल और शुभ रत्न रूबी है।

 

उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति/ Famous Personalities Born in Uttara Phalguni Nakshatra

उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में जन्म लेने वाली कुछ प्रमुख हस्तियां इस प्रकार हैं:

• भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री और भाजपा पार्टी के नेता नरेंद्र मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को हुआ।

• भारतीय स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 को हुआ था।

• भारतीय मूल की पहली अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री महिला कल्पना चावला का 1जुलाई 1961 को हुआ था।

• भारतीय अभिनेता शाहरुख खान का जन्म 2 नवंबर 1965 को हुआ।

• भारतीय अभिनेत्री, गायिका, फिल्म निर्माता और सन् 2000 की मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा‌ का जन्म 18जुलाई 1982 को हुआ था।

• तमिल भारतीय अभिनेता रजनीकांत का जन्म 12 दिसंबर 1950 को हुआ था।

इसके साथ ही, आप करियर ज्योतिषविवाह संबंधी भविष्यवाणीव्यापार ज्योतिष और कर्म सुधार के बारे में भी पढ़ सकते हैं।

ज्योतिष रहस्य