मुख्य पृष्ठ ग्रहों बृहस्पति सिंह राशि में बृहस्पति

प्रीमियम उत्पाद

सिंह राशि में बृहस्पति/Jupiter in Leo

बृहस्पति का सिंह राशि में होना कई मायनों में खास होता है। सिंह राशि सूर्य के स्वामित्व की राशि होती है और बृहस्पति का सूर्य के साथ संबंध भी अनुकूल होता है। इस स्थान पर बृहस्पति के गुणों में वृद्धि देखने को मिल सकती है। राजकीय-सरकारी कामों में शामिल होने का अवसर मिलता है। उच्च प्रतिष्ठित लोगों में स्थान भी प्राप्त होता है। इनकी प्रतिभा की चमक दूर तक देखी जा सकती है। समाज को बदलने की क्षमता होती है। चीजों को नियंत्रित करने की इच्छा होती है। अहम का भाव भी विशेष असर डाल सकता है। दूसरों को ये लोग अभिमानी अहंकारी लग सकते हैं किंतु इनका आत्मचिंतन इतना उत्कृष्ट होता है, जिसके कारण यह बेहतर पथ प्रदर्शक बनते हैं। 

 

बृहस्पति का सिंह राशि में होना व्यक्तित्व में लाता है प्रभावशालिता  

व्यवहार कुशलता और प्रतिष्ठा का प्रभाव जीवन में प्राप्त होता है। क्रोध एवं जिद की अधिकता भी होती है। फैसलों को लेकर कठोरता होती है। नेतृत्व करने का गुण का काफी महत्वपूर्ण रुप से दिखाई दे सकता है। भीड़ में अलग दिखने की प्रवृत्ति भी होती है। बौद्धिक, विचारक, प्रतिभा का गुण मिलता है। अभिव्यक्ति की शैली काफी प्रभावशील होती है। बृहस्पति में ज्ञान एवं शुभता का प्रतीक है और सिंह राशि अधिकार एवं प्रतिष्ठा का प्रतीक है। इन दोनों का संगम उच्च स्तर का फल देने में सहायक हो सकता है। 

 

करियर और व्यवसाय में रहते हैं आगे 

सिंह राशि में स्थित बृहस्पति विशेष रुप से शिक्षा, सरकार एवं प्रशासन के कार्यों में उच्च स्थान दिलाता है। बृहस्पति और सिंह राशि दोनों ही राजसिक गुणों से प्रभावित होते हैं अत: राजनीति एवं सरकार से मिलने वाले कामों में जातक अच्छी भागीदारी प्राप्त कर सकता है। वैद्य का गुण प्राप्त हो सकता है। चिकित्सक एवं आचार्य के रुप में प्रतिष्ठित हो सकते हैं। काम के क्षेत्र में रचनात्मक, उत्साही होते है। कार्यक्षेत्र में लोगों का नेतृत्व करने में अच्छे होते हैं। जातक का महत्वाकांक्षी होना सफलता प्राप्ति के लिए अग्रसर रखने वाला होता है। आसानी से हार नहीं मानना चाहेंगे। अपने काम में मुश्किलों से घबराएंगे नहीं हैं। साहस और बेहतर समझ के साथ चीजों को सुलझाने की क्षमता भी जातक में होती है। दूसरों के विचारों पर बहुत जल्दी आकर फैसले नहीं लेना चाहेंगे। खुद की विचारधारा को लेकर इनकी दृढ़ता भी स्पष्ट रुप से देखने को मिल सकती है। 

 

व्यक्ति के भीतर कर्मठता बहुत अच्छी होती है। अपनी मेहनत और उचित नीतियों के द्वारा अपने काम में सफलता प्राप्त कर पाने में सक्षम होता है। किसी धर्म संस्थान का निर्माण कर सकते हैं, शैक्षिक क्षेत्र में बड़ा काम आरंभ कर सकते हैं। कुलपति एवं शिक्षक का पद प्राप्त कर सकते हैं। आयुर्वेद के क्षेत्र से जुड़ कर काम कर सकते हैं। मंत्रालय का पद प्राप्त कर सकते हैं। किसी भी काम में नेतृत्व करना और प्रशासन को कुशलता से चलाने की क्षमता होती है। अपने करियर में काफी महत्वाकांक्षी होते हैं और एक व्यापक दृष्टिकोण रखते हैं। शारीरिक बनावट मजबूत होता है और उर्जाशील होते हैं। परोपकारी प्रवृत्ति के होते हैं एवं कल्याणकारी कामों से जुड़ना पसंद करते हैं। 

 

प्रेम और विवाह संबंध होते हैं प्रगाढ़ 

रिश्तों में अपने साथी पर इनका पुर्ण अधिकार इन्हें पसंद आता है। अपने प्रेमी के प्रति अधिकार की भावना रखना चाहेंगे। रिश्तों में अपनी ओर से हर संभव प्रयास करते हैं। कुछ मामलों में इनका क्रोध एवं खुद को आगे रखना स्थिति को कभी-कभी कमजोर भी कर सकता है। प्यार में उत्साही होते हैं और अपने प्रेमी के साथ अच्छे पलों को बिताना पसंद करते हैं। साथी के साथ सहयोगी होते हैं। इनके भीतर का आकर्षण किसी को भी इनकी ओर खिंच लाने में सक्षम होता है। दांपत्य जीवन में साथी के साथ मिलकर परिवार की जिम्मेदारियों को निभाते हैं। सभी का सहयोग एवं साथ पाने की इच्छा भी इनके भीतर होती है। रिश्तों में फरेब इन्हें पसंद नहीं होता है। अपने रिश्ते को सच्चाई के साथ निभाते हैं। यौन आकर्षण भी इनमें काफी मजबूत होता है। लोगों के मध्य पसंद किए जाने वाले व्यक्ति होते हैं। 

 

सिंह राशि में बृहस्पति के होने पर इन बातों का रखें विशेष ख्याल 

बृहस्पति सिंह राशि में होने पर की बार नकारात्मक पक्ष में अहंकार, आत्मविश्वास की अधिकता दे सकता है। किसी भी चीज का एक सीमा से अधिक बढ़ जाना परेशानी देता ही है। यही चीज बृहस्पति के सिंह राशि में होने पर देखी जा सकती है "मैं" की अभिव्यक्ति अधिक स्थान घेर सकती है। कई बार आत्म-सम्मान को लेकर अधिक सख्त हो सकते हैं। कई बार अपनी स्थिति एवं समृद्धि को बढ़ा चढ़ा कर भी प्रस्तुत कर सकते हैं, यदि अपने इस पक्ष को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ते हैं तो प्रसिद्धि एवं ख्याति इनके कदम चूम सकती है। 

आप हमारी वेबसाइट से सभी भावों में बृहस्पति के प्रभावग्रहों के गोचर और उसके प्रभावों के बारे में भी पढ़ सकते हैं।

ज्योतिष रहस्य