मुख्य पृष्ठ ग्रहों केतु केतु मेष राशि में

प्रीमियम उत्पाद

मेष राशि में केतु की स्थिति/Ketu in Aries Sign

वैदिक ज्योतिष सिद्धांतों के अनुसार ऐसा कहा गया है कि, महापराक्रमी ग्रह मंगल केतु पर शासन करता है और ऐसा भी माना गया है कि, यह  केतु के साथ काफी अच्छे संबंध भी रखता है। ज्योतिष शास्त्र में केतु को विशेष रूप से किसी भी व्यक्ति के अच्छे गुणों को उभरने से रोकने के लिए जाना जाता है। यह व्यक्ति को अपने सकारात्मक लक्षणों को बाहर आने से रोकने का काम करता है और उन्हें खुलकर दुनिया के सामने अपने गुणों को जाहिर करने में अवरोध उत्पन्न करता है।

दूसरी तरफ मेष राशि वालों की बात करें तो यह राशि एक उग्र और मर्दाना ग्रह द्वारा शासित होता है और इस वजह से इस राशि के व्यक्ति अक्सर बातचीत करने में अच्छा महसूस नहीं करते हैं। वे खुद को किसी भी अनजान व्यक्ति के सामने व्यक्त करने में अस्थिर महसूस करते हैं। अब इस राशि में केतु की स्थिति/Ketu in Aries Sign होने से उसकी लापरवाही मंगल ग्रह को काफी आक्रामक बनाता और व्यक्ति में अपनी बातों को खुलकर रखने का कॉन्फिडेंस देता है। लिहाजा मेष राशि में केतु की स्थिति होने से व्यक्ति की वाणी में मजबूती आती है और वे बिना किसी परवाह के अपनी बातों को बेबाक़ी के साथ दुनिया के सामने रख पाने में सक्षम बनते हैं। 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, मेष राशि वालों के जीवन में ग्रहों की ऐसी स्थिति व्यक्ति को खुले विचारों वाला और बेधड़क अपने विचारों को दूसरों के सामने पेश करने वाला बनाता है। वे काफी चंचल होते हैं लेकिन अपने जीवन और काम करने के तरीके में शांति बनाए रखने में विश्वास रखते हैं। उन्हें लाइमलाइट में रहना कुछ ख़ास पसंद नहीं आता है, वे परदे के पीछे रहकर काम करना ज्यादा अच्छा समझते हैं। हालांकि वे जल्द ही अपना आपा खो देते हैं और अपने दिमाग में किसी भी चीज़ को लेकर एक राय बना लेते हैं। वे अपने काम के प्रति काफी समर्पित होते हैं और मेहनत करने से कभी पीछे नहीं हटते। मेष राशि में केतु की उपस्थिति/Ketu in Aries Sign होने से व्यक्ति एक साधारण जीवन जीना चाहते हैं और इसके लिए वे बार-बार अपनी जगह बदलने से भी पीछे नहीं हटते हैं। बात करें पारिवारिक और पर्सनल रिश्तों की तो वे किसी भी रिश्ते में निश्चित नहीं रहते हैं, उनके भीतर एक अनिश्चितता का भाव हमेशा नजर आता है।

आप हमारी वेबसाइट से सभी भावों में केतु के प्रभावग्रहों के गोचर, जन्मकुंडली, लव या अरेंज मैरिज में चुनाव, व्यवसायिक नामों के सुझावस्वास्थ्य ज्योतिषनौकरी या व्यवसाय के चुनाव के बारे में भी पढ़ सकते हैं।

ज्योतिष रहस्य