मुख्य पृष्ठ ग्रहों केतु कर्क राशि में केतु

प्रीमियम उत्पाद

कर्क राशि में केतु

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चन्द्रमा को कर्क राशि का स्वामी ग्रह माना जाता है। कर्क राशि में केतु की उपस्थिति/Ketu in Cancer होने से इसकी चन्द्रमा के प्रति शत्रुपूर्ण प्रवृति रहती है, जो व्यक्ति के जीवन को विशेष रूप से प्रभावित करने की क्षमता रखती है। कर्क एक जल राशि है, जिसे भावुकता और आत्मीयता का प्रतीक माना जाता है। कर्क राशि में केतु की उपस्थिति होने से यह व्यक्ति में निराशावाद लाता है, जिससे उन्हें अपनी भावनाओं को जाहिर करने और दूसरों के सामने खुलकर व्यक्त करने में परेशानी हो सकती है। केतु के प्रभाव से व्यक्ति पूर्ण रूप से निराशावादी बन सकता है और दूसरों की निंदा करने में ज्यादातर समय बीत सकता है। केतु की छाया पड़ने से कर्क राशि वालों के जीवन में विशेष बदलाव आ सकते हैं। केतु के विपरीत प्रभाव के कारण व्यक्ति में गैस्ट्रिक समस्या हो सकती और उनका पाचन तंत्र बिगड़ सकता है। इसके साथ ही उनका मस्तिष्क काफी अस्थिर रहता है और उन्हें अनायास ही किसी भी चीज की चिंता सता सकती है।  

हालंकि केतु के व्यापक प्रभाव के कारण व्यक्ति में दूसरों का सम्मान करने और उनके प्रति सहानुभूति रखने की भावना भी आती है। इस वजह से उनके जीवन में कभी भी दोस्तों की कमी नहीं रहती और रिश्तों में सुधार आ सकता है। ऐसे व्यक्ति के मन में  विरोधी और नकारात्मक विचारों और भावनाओं के कारण उन्हें मन की शांति बरक़रार रखने में काफी मेहनत करनी पड़ सकती है। ऐसे लोगों का मन धार्मिक क्रियाकलापों में काफी ज्यादा लग सकता है और आध्यात्मिकता की तरफ उनका झुकाव काफी ज्यादा हो सकता है और वह इसकी चरमसीमा तक भी जा सकते हैं। कर्क राशि में केतु की स्थिति/Ketu in Cancer होने से व्यक्ति धार्मिक गुरु, पंडित और धार्मिक लेखक के तौर पर अपना करियर बना सकते हैं। इसके साथ ही बात करें वैवाहिक और प्रेम रिश्तों की तो इस संबंध में उन्हें काफी संयम से काम लेना पड़ सकता है। शादी-शुदा जोड़े आपसी मतभेदों की वजह से अलग हो सकते हैं और प्रेमी-प्रेमिका एक दूसरे की  पूरा करने में असक्षम हो सकते हैं। 

आप हमारी वेबसाइट से सभी भावों में केतु के प्रभावग्रहों के गोचर के बारे में भी पढ़ सकते हैं। साथ ही आप हमारी वेबसाइट से जन्मकुंडली, लव या अरेंज मैरिज में चुनाव, व्यवसायिक नामों के सुझावस्वास्थ्य ज्योतिषनौकरी या व्यवसाय के चुनाव के बारे में भी पढ़ सकते हैं। 

ज्योतिष रहस्य