मुख्य पृष्ठ ग्रहों शनि ग्रह सिंह राशि में शनि

प्रीमियम उत्पाद

सिंह राशि में शनि | Saturn in Leo

सिंह राशि में शनि वाले व्यक्ति चिड़चिड़े, सुलझे हुए, जानकार और भावुक होते हैं तथा कठोर परिश्रम इनको, बेहतर विकास और महत्वाकांक्षाओं के लिए संघर्ष करने में मदद करता है। उच्च का शनि सामर्थ्य, शक्ति और अधिकार सुनिश्चित करके, इन व्यक्तियों को अच्छी नौकरी प्रदान करता है जिसमें इन्हें, अपने बॉस से भी काफी मदद मिलेगी।

 

ये लोग, लेखन कार्य में सफल रहते हैं जो इनके व्यक्तित्व के हर क्षेत्र में सुधार लाता है। कदाचित, शनि के विरोधी स्थिति में होने पर, व्यक्ति को अधीनस्थों द्वारा  की जाने वाली कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है जिससे व्यक्ति, अच्छा और विश्वसनीय कर्मचारी नहीं बन पाता। कथित रूप से बड़ी संख्या में श्रमिकों को शामिल करने के कारण, इन लोगों को बिजनेस में अत्यधिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है तथा  किसी अधीनस्थ की मृत्यु के चलते, ये व्यक्ति कार्यपालिका या शासन से संबंधित कई जटिल मामलों से जुड़े रहते हैं।

 

मजबूत प्रेम संबंधों वाले ये व्यक्ति, अपने किसी करीबी मित्र या पहले से ही जानकार व्यक्ति से विवाह करते हैं।  इसके अलावा, ये लोग पेट और हृदय से संबंधित स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से पीड़ित हो सकते हैं। जहां तुला, वृश्चिक और धनु राशि वालों के लिए, शनि के उत्तम परिणाम होंगे वहीं, शनि पर चंद्रमा, बृहस्पति, शुक्र का प्रभाव अच्छे परिणाम लाएगा। लेकिन, सूर्य का शनि पर प्रभाव विपरीत परिणाम लाएगा। 

 

इसके अलावा, इन लोगों को जीवन के अस्तित्व से संबंधित संकटपूर्ण मुद्दों का भी सामना करना पड़ सकता है तथा ज्यादा शराब पीने के कारण,ये व्यक्ति निर्बल और अस्वस्थ ही रहते हैं।

आप हमारी वेबसाइट से सभी भावों में शनि के प्रभावग्रहों के गोचर और उसके प्रभावों के बारे में भी पढ़ सकते हैं।

ज्योतिष रहस्य