मुख्य पृष्ठ ग्रहों शुक्र शुक्र मकर राशि में

प्रीमियम उत्पाद

शुक्र का मकर राशि में होना | Venus in Capricorn sign

शुक्र के मकर राशि में होने पर यह व्यक्ति को वफादारी, मेहनती, गर्वित और सामाजिक स्तर पर आगे बढ़कर काम करने के लिए प्रेरित करता है। शुक्र व्यक्ति की भावनाओं को प्रभावित करता है और मकर राशि व्यावहारिकता के स्तर पर ले जाने में सहायक बनती है। इन दोनों का योग व्यक्ति को भी इन्हीं गुणों की ओर ले जाने में सहायक बनता है। मकर राशि शनि के स्वामित्व की राशि है जिसके फलस्वरूप इसमें शनि का असर लक्षित होता है। शनि और शुक्र का प्रभाव मित्रवत माना गया है। शुक्र के मकर राशि में स्थिति सकारात्मक मानी जाती है। यह व्यक्ति को आंतरिक रुप से काफी आंदोलित करने वाली होती है। व्यक्ति के जीवन पर गहरा असर डालने में सक्षम भी होती है। मकर राशि चर राशि है तथा पृथ्वी तत्व युक्त होती है ऐसे में शुक्र की चंचलता को काफी नियंत्रित करने में भी सक्षम होती है लेकिन साथ ही शुक्र की सौम्यता को पाती है। इन दोनों का योग काफी कुछ मामलों में असरदायक होता है और वहीं कुछ मामलों में कशमकश की स्थिति भी उत्पन्न करता है। 

 

शुक्र और मकर का संबंध भावनाओं के क्षेत्र पर मिलाजुला सा असर देने वाला होता है। यहां शुक्र की जो प्रेम प्रकृत्ति है वह मकर की गंभीरता एवं स्वयं में अधिक निहित रहने की स्थिति पर असर डालती है जो दुविधा और भावनाओं को अभिव्यक्त करने की नवीनता से रूबरू कराने वाला होता है। मकर राशि में बदलाव को लेकर अनुकूलता होती है कार्यों को लेकर प्रयास की भी कमी नहीं करना चाहता इसलिए इस स्थिति में शुक्र का आगमन काफी बेहतर परिणाम दिला सकता है। इन कुछ बातों को अगर देखें तो पाएंगे कौन से पहलू पर अधिक काम करने की जरुरत पड़ सकती है और कहां पर कम मेहनत से भी काम चल सकता है। 

 

व्यक्तित्व एवं व्यवहार में होती है उदारता

शुक्र की मकर/Venus in Capricorn में स्थिति होने पर व्यक्तित्व को काफी परिष्कृत करने वाली होती है। यहां व्यक्ति की व्यवहारिकता में कोमलता का पुट भी शामिल होता है। चीजों को एक स्तर पर ले जाकर सोचने से अलग कई तरह की बातों पर भी विचार संभव होता है। मिजाज में अभिव्यक्ति को भी स्थान मिलता है। स्वतंत्र पक्ष वैसे भी काफी बेहतर होता है लेकिन शुक्र का प्रभाव इसमें आत्मिक संतुष्टि भी देता है। यहां पर चीजें दूसरों को अपने स्तर पर लाकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं। अब "मै" के साथ "हम" का सहयोग भी काम करता है। व्यक्ति में अकेलेपन को जीने की कला भी मिलती है। इस समय आनंद की प्रवृत्ति भी भीतर जागृत होती है। स्वभाव में सौम्यता का भाव आता है। परोपकारिता एवं दूसरों के लिए सेवा भाव भी होता है। 

 

सामाजिक रुप से प्रतिष्ठा एवं आर्थिक रुप से संपन्नता पाने में सफलता मिलती है। परिश्रम एवं काम को करने में जो बेहतर नीतियां अब शामिल की जाती हैं वह कामयाबी दिलाने में सहायक होती है। मकर राशि का प्रभाव स्वभाव में जो  स्थिरता देता है वह शुक्र के संयोग द्वारा गतिमान होने लगती है। लोगों के साथ मिलकर काम करना ओर नई चीजों को समझने सीखने की भी बेहतर समझ विकसित होतीहै यही बातें आगे चलकर जीवन में उपलब्धियों को प्राप्त करने में भी काफी मददगार सिद्ध होती हैं। 

 

असुरक्षा से लड़ने में ये कामयाब होते हैं। अच्छी चीजों का शोक होता है। पसंद की वस्तुओं पर धन खर्च करने से पीछे नहीं हटना चाहेंगे। जीवन को भौतिक सुख सुविधाओं से संपन्न करने के लिए परिश्रम के साथ साथ चतुराई भी अच्छे से उपयोग करना जानते होंगे। शुक्र के मकर में होने चीजों को परिपक्व होकर समझने की सीख प्राप्त होती है। व्यर्थ की बातों में उलझने से बचना तथा उचित रुप से काम करने की प्रवृत्ति विकसित होती है। किसी भी कार्य में नियम एवं अनुशासन को भी स्थान देते हैं। यह बातों दूसरों के समक्ष काफी प्रभावी बन कर उभरती है, जो समाजिक रुप से काफी महत्वपपूर्ण स्थान दिलाने में भी सकारात्मक भूमिका निभाती हैं।  

 

करियर और व्यवसाय में कर्तव्यनिष्ठा दिलाती है सफलता 

शुक्र और मकर का योग/Venus and Capricorn yoga व्यक्ति को अपने काम के प्रति परफेक्शन का गुण देता है। अपने काम के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता के साथ ही काम को बेहतर रुप से प्रदर्शित करने में भी व्यक्ति प्रयास करता है। अपनी छाप दूसरों पर छोड़ने की तीव्र इच्छा होती है। काम में अपना नियंत्रण बनाए रखने का भी भाव व्यक्ति के भीतर देखा जा सकता है। संघर्ष से आसानी से पीछे नहीं हटना चाहेगा। व्यक्ति प्रयास करने से दूर नहीं भागेगा। वह अपनी हर संभव कोशिश करेगा। अपने काम के स्थान पर बेहतर नियमों का पालन करने वाला होगा। अपने आस पास के लोगों के साथ काम को लेकर काफी सजग रहता है। दूसरों पर निर्भरता को नहीं दिखाते हैं अपने काम को लेकर जिम्मेदारी की भावना भी इनमें होती है। 

 

शुक्र का प्रभाव व्यक्ति में चातुर्य भी शामिल करता है तथा कार्य को करने की अनेक युक्तियां सिखाता है। यह गुण व्यक्ति को सफलता दिलाने में भी काफी सहायक बनता है। व्यक्ति सामाजिक क्षेत्र से जुड़ कर कई प्रगतिशील काम करने में सफल हो सकता है, समाज सुधार के कार्यों में शामिल हो सकता है। न्याय एवं कानून से जुड़े कार्यों, वकालत, मैनेजमेंट के कामों में, प्रशासनिक कार्यों में अच्छा प्रदर्शन कर सकता है। धातुओं एवं खनन उद्योग में शामिल हो सकता है। व्यक्ति में सहभागिता गुण अच्छा होता है। व्यापार में अपने सहयोगियों एवं कर्मचारियों के साथ परिश्रम करते हैं अच्छी सफलताओं को पाने में भी सफल हो सकता है। 

 

प्रेम और विवाह संबंध में होते हैं विश्वसनिय 

प्यार के मामले में नरम गरम सी स्थिति को दिखाता है। मकर की कठोरता में शुक्र की कोमलता उसे जीवंत करती है और रिश्तों को गर्माहट भी देने में काफी सहायक बनती है। रिश्ते में व्यक्ति अपने आप को ढालने की भी कोशिश करता है अपने साथी के प्रति स्नेह को भी दिखाता है। कठोरता होती है लेकिन प्रेम की अभिव्यक्ति में वह अपनी भावनाओं को दिखाने की कोशिश भी करता है। बहुत अधिक न भी हो सके किंतु उसकी कोशिश जरूर होती है की अपने मन के भावों को साथी के सामने रख सके। जहां मकर राशि भावनाओं को दिखाने में बहुत अधिक आगे नहीं रहती है संकोची हो सकती है उसका कठोर पक्ष दिखाई अधिक देता है लेकिन अब वह शुक्र के कारण उस सौम्यता को भी लाने का प्रयास करती है। 

 

जातक अपने प्रेम में दिखावा नहीं अपितु सच्चे प्रेम की झलक दिखाता है। वह स्पष्टवादी होकर रिश्तों को लेकर काफी आत्मीय भाव भी रखता है। अपने रिश्ते को या अपने समर्पण को ज्यादा तेजी न दिखा पाए लेकिन वह अपनी ओर से प्रयास अवश्य करेगा। शनि की शीतलता है लेकिन शुक्र उसमें उत्साह जरूर भरता है। कशमकश हो सकती है लेकिन आखिर में वह जो बात दिल में उसे बताने में सफल भी जरूर होता है। विवाह संबंध हों या प्रेम संबंध रिश्तों में निष्पक्षता रखता है। अपनी ओर से हर संभव कोशिश भी करता है। वह परिवार के प्रति समर्पित होता है। मेहनती तथा जीवन स्तर को भव्य बनाने के साथ ही खुशियों को जीने की कोशिश भी जारी रहती है। व्यक्ति एक अच्छा रिश्ता निभा सकता है। उसके प्रेम में अशिष्टता नहीं होगी व शालीनता को अपनाता है। नैतिक मूल्यों को मानता है। संबंधों को इसी आधार पर निभाने के लिए प्रतिबद्ध भी होता है। 

आप हमारी वेबसाइट से सभी भावों में शुक्र के प्रभावग्रहों के गोचर के बारे में भी पढ़ सकते हैं।

ज्योतिष रहस्य