मुख्य पृष्ठ ग्रहों शुक्र शुक्र मीन राशि में

प्रीमियम उत्पाद

शुक्र का मीन राशि में होना | Impact of Venus on pisces

शुक्र राशि में मीन/Venus in pisces की स्थिति शुभ एवं सकारात्मक मानी जाती है। शुक्र मीन राशि के लिए उच्चस्थ स्थान माना जाता है। शुक्र का यहां होना मजबूती को पाता है। इसका प्रभाव आर्थिक उन्नति, भव्य जीवनशैली, भौतिक सुख संपदा की प्राप्ति देता है। शुक्र इमोशन है और मीन राशि भी भावनाओं से भरपूर होती है तो दोनों मिलकर व्यक्ति के भीतर उत्साह एवं जोश को बनाए रखते हैं। व्यक्ति अपने जीवन में सौभाग्य पाता है। महंगी वस्तुओं और रहन-सहन की अच्छी स्थिति को पाने में सफल भी होता है। 

 

शुक्र का मीन में होने का प्रभाव व्यक्ति को गहराई के साथ समझ का नया दृष्टिकोण भी देता है। यह स्थिति व्यक्ति के चरित्र को उज्जवल पक्ष भी देती है। उसकी शालीनता एवं सौम्यता सभी पर अपना असर डालने वाली होती है। उच्च परिष्कृत कार्यों को करते हुए वह अपनी महत्ता को दर्शाता है। व्यक्ति के आस पास की ऊर्जा में भी सकारात्मकता होती है। प्रेम और उदार भाव का बहुत ही सुंदर स्वरूप दिखाई देता है। 

 

सामाजिक रुप से मिलनसार चरित्र के साथ दूसरों की भावनाओं के साथ सहजता पूर्वक जुड़ जाने का गुण व्यक्ति में होता है। परिवार में प्रेम एवं मित्रों के मध्य प्रशंसा का पात्र भी होता है। इसके आचरण में नैतिकता भी होती है एवं शालीनता भी। अच्छी वस्तुओं के प्रति रुझान होता है। काम को बेहतर ढंग से करने की योग्यता भी होती है। कल्पनाओं का संसार भी बहुत सुंदर होता है। अभिव्यक्ति में काफी महत्वपूर्ण होता है। 

 

स्वभाव और व्यक्तिगत रुचियां होती हैं खास/Impact of Venus in Pisces on Personality and nature

शुक्र मीन में स्थित होने पर जातक के व्यक्तित्व को काफी निखार देता है। यहां शुक्र के गुण और अधिक शुभता के साथ प्रकट होते हैं। शुक्र उच्च होकर चारों ओर इसका प्रकाश फैलता है। यह स्थिति स्वाभाविक रूप से यह जीवन में आशा तथा आनंद की बेहतर अनुभूति देने में भी सक्षम होती है। व्यक्ति के भीतर प्रेम का भाव होता है वह अपने आचरण से दूसरों के हृदय में स्थान बना पाने में भी सफल हो सकता है। मीन राशि एक जल तत्व राशि तथा शुभस्थ राशि भी मानी गई है। अपने रहन सहन के प्रति भी व्यक्ति काफी ध्यान रखने वाला होता है। खुद को लेकर व्यक्ति में काफी उमंग होती है। 

 

शुक्र इसमें अपना रंग डालकर इसके भीतर ज्वार भी उत्पन्न करता है। विचारों का आना जाना भी इसके कारण ही अधिक प्रभावित करता है। कल्पनाशीलता की सक्रियता नई चीजों का अनुभव करना में भी सफल होती है। इनके भीतर भावनाएं बहुत होती हैं प्रेम और स्नेह की मांग भी इनमें अधिक होती है। व्यक्ति अपने विनम्र आचरण एवं चुम्बकीय व्यक्तित्व द्वारा लोगों के मध्य अपनी मजबूती उपस्थिति को दर्शा सकता है। प्यार पाने में भी ये लोग सफल होते हैं भाग्य का सहयोग मिलता है। आर्थिक रुप से भी इन्हें अच्छे लाभ की प्राप्ति होती है। शुक्र की मजबूती इन्हें जीवन के अनेक आनंद देने में भी सहायक बनती है। 

 

करियर और व्यवसाय में होते हैं कामयाब /Impact of Venus in Pisces on Job and career

शुक्र का मीन राशि के साथ होना व्यक्ति को अपने कार्यक्षेत्र में काफी अच्छे अवसर दिलाता है। प्रतिष्ठित संस्थानों में व्यक्ति उच्च पद प्राप्त करता है। कला के क्षेत्र में गायन, एक्टिंग, रंगमंच, शिक्षा, फैशन, कंप्यूटर, वस्त्र उद्योग,  इम्पोर्ट एक्सपोर्ट का काम, सौंदर्य प्रसाधन से संबंधित कार्य से जुड़ी गतिविधियों में शामिल हो सकता है। शिक्षा, लेखन, संपादन, पत्रकारिता जुड़े कामों, दर्शन शास्त्र एवं आध्यात्मिक क्षेत्र में कार्य कर सकता है।

 

ज्वात्णक में कुशलता भी होती है जिसके प्रभाव से वक्ता की भूमिका को भी अच्छे से निभा सकता है। काम के क्षेत्र में व्यक्ति को प्रसिद्धि और सम्मान भी मिलता है। अपने कामकाज में व्यक्ति सहयोगियों एवं मित्रों का भी अच्छा सहयोग पाता है। शुक्र अगर केंद्र में मीन राशि में बैठा होगा तो यह एक अत्यंत शुभ योग को निर्मित करता है और उसके प्रभाव से व्यक्ति को समाज और लोगों के मध्य काफी शोहरत प्राप्त हो सकती है। आर्थिक सुख संपदा को पाने में सफल होता है। कारोबार में अच्छे संबंध स्थापित करने में कुशल होता है। 

 

प्रेम और विवाह संबंध में होता है संवेदनशील /Impact of Venus in Pisces on Love and marriage

शुक्र प्रेम रोमांस का ग्रह हैं और मीन में यह अपनी इन प्रवृत्तियों में वृद्धि भी पाता है, इसके प्रभाव से जातक के भीतर प्यार की इच्छा काफी बलवती होती है। वह रिश्तों में प्रेम को तलाशता है। छल और धोखे से दूर वह अपने साथी के लिए काफी समर्पित होता है। उसे सच्चे प्रेम की अनुभूति चाहिए होती है जो मिल पाना कई बार कठिन भी होता है। वह अपनी भावनाओं को बहुत अधिक तभी दिखाना पसंद करता है जब वह अपने साथी पर पूर्ण विश्वास को पाता है अन्यथा वह स्वयं में ही खोया दिखाई दे सकता है। उसके लिए प्रेम एक ऎसा तत्व हो उसके जीवन के सुख का आधार है वह प्रेम उसके यौन आकर्षण का नहीं है अपितु वह आत्मिक रुप से अपने प्रेम को पाना चाहेगा। 

 

अपने किसी भी रिश्ते में वह स्पष्ट रुप से अपनी भावनाओं को प्रकट करने की इच्छा भी रखता है। व्यक्ति अपने दांपत्य जीवन का सुख भोगता है। प्रेम के मामले में अधिकांश समय वह भाग्य का सहयोग प्राप्त करता है। परिवार के प्रति भी वह हर जिम्मेदारी का निर्वाह करना पसंद करता है। वह अपने प्रेमी को लेकर काफी केन्द्रित भी होता है। जातक संवेदनशील होता है लेकिन वह भावनाओं को दिखावे से नहीं जोड़ना चाहता है उसका प्रेम उसके के लिए सब कुछ है ऐसे में जब उसे धोखा मिलता है तो यह स्थिति जातक के लिए असहनीय हो सकती है। अपने जीवन साथी के साथ अच्छा जीवन जीना तथा परिवार बच्चों के साथ एक खुशहाल परिवार ही उसकी कल्पनाओं में होता है।

आप हमारी वेबसाइट से सभी भावों में शुक्र के प्रभावग्रहों के गोचर के बारे में भी पढ़ सकते हैं।

ज्योतिष रहस्य