मुख्य पृष्ठ राशि चिन्ह अनुकूलता अन्य राशियों के साथ मकर

प्रीमियम उत्पाद

मकर राशि का प्रेम मिलान । Capricorn love Compatibility

Capricorn Love Compatibility

वैदिक ज्योतिष के अनुसार मकर राशि वालों का सबसे उपयुक्त मिलान वृषभ, कन्या, वृश्चिक और मीन राशि वालों के साथ माना जाता है। 

मकर राशि का मेष से मिलान/Capricorn Love Compatibility with Aries 

मकर और मेष के मिलान को एक दूसरे के बिल्कुल भी अनुकूल नहीं माना जाता है। यह दोनों ही राशियां क्रमशः मंगल और शनि ग्रह द्वारा शासित होती हैं। कर्म के दृष्टिकोण से इन दोनों ही राशियों को एक दूसरे का कट्टर दुश्मन माना जाता है। यदि वे एक रिश्ते में बंध भी जाते हैं तो उन्हें इस दौरान काफी ज्यादा मानसिक और शारीरिक परेशानियों से होकर गुजरना पड़ सकता है। यह दोनों राशि वालों को एक दूसरे पर कुछ ख़ास विश्वास नहीं होता है। विश्वास को हर रिश्ते का मजबूत स्तंभ माना जाता है और जब वह कमजोर हो,  तो फिर उस रिश्ते से कोई उम्मीद ना रखना ही बेहतर माना जाता है। यह दोनों राशि वालों का रिश्ता अचेतन इच्छा से उत्पन्न होता है जिससे दोनों में से कोई भी खुश नहीं रहता। मकर राशि वालों के साथ एक रिश्ते में बंधने के बाद मेष राशि वालों को एक ऐसे बंधन का एहसास हो सकता है जिसमें उनकी इच्छाओं को दबाया जा रहा हो। हालांकि मकर राशि वाले हमेशा यह कोशिश करते हैं कि, वो मेष राशि वालों की सभी इच्छाओं को पूरी कर सकें। लेकिन उनके द्वारा किसी भी प्रकार की सहमति न मिलने की वजह से मकर राशि वाले भी रिश्ते के प्रति सभी उम्मीद छोड़ देते हैं। लिहाजा उनके बीच किसी भी प्रकार का तालमेल बैठना नामुमकिन हो जाता है। 

मकर राशि का वृषभ से मिलान/Capricorn Love Compatibility with Taurus 

न केवल आत्मिक बल्कि मानसिक स्तर पर भी मकर और वृषभ राशि के मेल को एक दूसरे के अनुकूल माना जा सकता है। उनके बीच गहरा प्यार और एक दूसरे से लगाव होने की वजह से उन्हें एक दूसरे के लिए बिल्कुल सही मैच माना जा सकता है। एक दूसरे के साथ रहते हुए, वे हमेशा एक दूसरे को बेहतर समझने और प्रेरित करने का प्रयास करते रहते हैं। इसके साथ ही मकर राशि वाले वृषभ राशि वालों के साथ खुद को काफी ज्यादा सुरक्षित महसूस करते हैं। हालांकि मकर राशि वाले बहुत ज्यादा अपने विचारों को उनके सामने जाहिर नहीं कर पाते और इससे वृषभ राशि को कुछ ख़ास फर्क नहीं पड़ता। हाँ लेकिन समय के साथ यदि वृषभ राशि वालों को उनसे प्यार और विश्वास ना मिलें तो मकर राशि वालों के साथ उनका भावनात्मक जुड़ाव कम हो सकता है।  इस मुद्दे को लेकर दोनों के बीच दूरियां आ सकती हैं, इस वजह से उनके अंतरंग रिश्ते भी ख़राब हो सकते हैं। बहरहाल यदि मकर राशि वाले भी अपनी तरफ से वृषभ राशि वालों को भरपूर प्यार और आत्मीयता का एहसास कराए तो उनका रिश्ता काफी अच्छा साबित हो सकता है। 

मकर राशि का मिथुन से मिलान/Capricorn Love Compatibility with Gemini 

 यह दोनों राशियां एक दूसरे के साथ बेहतर तालमेल के लिए नहीं मानी जाती है। मकर राशि वाले मिथुन के साथ बहुत ज्यादा संवाद नहीं कर पाते हैं। दूसरी तरफ मिथुन राशि वाले एक रिश्ते में बंधने के बाद अपने पार्टनर से अच्छी तरह पेश नहीं आते, वो सामने वाले को निर्देश देने में माहिर माने जाते हैं। मकर राशि वाले मिथुन राशि वालों के इस स्वभाव से काफी ज्यादा परेशान हो सकते हैं। हालांकि, दोनों के बीच एक ख़ास प्रकार का अंतरंग रिश्ता जरूर स्थापित हो सकता है। इस वजह से दोनों कुछ समय के लिए तो अपने रिश्ते को लेकर उत्सुक हो सकते हैं लेकिन समय के साथ अपने स्वभाव के कारण उनका झुकाव एक दूसरे के प्रति कम हो सकता है। गौरतलब है कि, यदि दोनों एक दूसरे एक दूसरे की इच्छाओं और विचारों का सम्मान करें तो उनके बीच एक ख़ास रिश्ता बन सकता है। इसके साथ ही यदि दोनों के बीच एक गहरा अंतरंग रिश्ता स्थापित हो जाए तो दोनों में आत्मिक जुड़ाव हो सकता है। लेकिन इसके लिए भी उनका एक दूसरे का सम्मान करना बहुत जरूरी है। कुल मिलाकर देखा जाए तो मकर और मिथुन राशि वालों को एक आदर्श जोड़े की श्रेणी में नहीं रखा जा सकता है। 

मकर राशि का कर्क से मिलान/Capricorn Love Compatibility with Cancer  

मकर और कर्क राशि वालों के बीच एक गहरा आकर्षण देखा जा सकता है। दोनों ही जिंदगी को लेकर बेहद आशावादी माने जाते हैं और यह उन दोनों को एक उम्दा प्रेमी बनाता है। दोनों ही शारीरिक जुड़ाव को ख़ासा आध्यात्मिक मानते हैं और इस वजह से उनके बीच एक मजबूत रिश्ता बन सकता है। मकर राशि वाले कर्क राशि वालों के घरेलू और पारिवारिक स्वभाव से काफी प्रभावित हो सकते हैं। अब अगर कर्क राशि वालों की बात करें तो वे उन्हें मकर राशि वालों का स्वभाव और व्यक्तित्व अपने रिश्ते के अनुकूल नहीं लग सकता है। यह दोनों राशि वालों के रिश्ते में कोई एक ही संतुष्ट हो सकता है। जहाँ तक देखा जा सकता है, मकर राशि वाले तो कर्क राशि के साथ बेहतर रिश्ता निभा सकते हैं। लेकिन कर्क राशि वाले उन्हें अपने लिए उपयुक्त नहीं मान सकते हैं। लिहाजा दो लोगों के बीच एक अच्छा रिश्ता तभी स्थापित हो सकता है जब दोनों उस रिश्ते में खुश हों। मकर और कर्क राशि के बीच एक संतुलित रिश्ता बनना मुश्किल हो सकता है। 

मकर राशि का सिंह से मिलान/Capricorn Love Compatibility with Leo  

यह राशि वाले एक दूसरे की नियत से भली भांति अवगत होते हैं। दोनों के रिश्ते की बात करें तो सिंह राशि वाले आसानी से मकर की तरफ आकर्षित नहीं होते हैं। हालांकि दोनों को ही एक दूसरे को लुभाने और एक दूसरे का साथ पाने के लिए प्रयास करते देखा जा सकता है। सिंह राशि वाले स्वभाव से थोड़े आक्रमक किस्म के होते हैं, जबकि मकर राशि वाले शांत स्वभाव के होने के साथ ही शांति पूर्ण वातावरण में रहना भी पसंद करते हैं। दोनों के रिश्ते के बीच में उनका अहंकार आड़े आ सकता है जो उन्हें एक दूसरे से भावनात्मक स्तर पड़ जुड़ने से रोक सकता है। अगर वे एक रिश्ते में बंध भी जाते हैं तो, उनके लिए उसे लंबे समय तक चलाना काफी मुश्किल हो सकता है। चूंकि दोनों ही एक दूसरे से वाकिफ होते हैं इसलिए उन्हें पहले से ही मालूम होता है कि, वो एक दूसरे की उम्मीदों पर खड़ा नहीं उतर सकते हैं। दोनों के कुछ विचारों में समानता होने के कारण वे एक दूसरे को बोरिंग भी समझ सकते हैं। अपने रिश्ते की बेहतरी के लिए उन्हें अपने अपने अहंकार को त्याग कर एक दूसरे को समझने का प्रयास करना चाहिए। 


मकर राशि का कन्या से मिलान/Capricorn Love Compatibility with Virgo 

मकर और कन्या राशि के मेल को काफी अच्छा माना जाता है। दोनों एक दूसरे को काफी अच्छी तरह समझते हैं और एक दूसरे के साथ धैर्यशील रहते हैं। यह दोनों राशि वालों का एक दूसरे के साथ गहरा आत्मिक जुड़ाव होता है। इस वजह से उनका एक दूसरे से अलग होना काफी मुश्किल हो जाता है। दोनों एक दूसरे का साथ पाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार रहते हैं। दोनों के बीच शारीरिक रिश्ता होने से ज्यादा दिल का रिश्ता होना मायने रखता है। हालांकि एक बार भावनात्मक रूप से जुड़ जाने के बीच उनके बीच एक गहरा अंतरंग रिश्ता भी स्थापित हो सकता है। यह उनके बीच की सभी दूरियों को पूरी तरह से मिटा देता है। इस वजह से वे कुछ समय में ही एक दूसरे के बेहद करीब आ जाते हैं और उन्हें एक दूसरे की आदत सी हो जाती है। मकर और कन्या राशि वालों के रिश्ते की सबसे अच्छी बात यह है कि, दोनों एक दूसरे के अनुसार खुद में बदलाव लाने के लिए किसी भी वक़्त तैयार रहते हैं। इस वजह से दोनों को एक आदर्श जोड़े के तौर पर देखा जा सकता है। 

मकर राशि का तुला से मिलान/Capricorn Love Compatibility with Libra 

मकर राशि का तुला राशि के साथ जुड़ाव होना मुश्किल भरा हो सकता है। ऐसा इसलिए हो सकता है क्योंकि दोनों ही अपने रिश्ते को लेकर काफी ज्यादा आलसी और निराशावादी होते हैं। हर चीज को लेकर वे काफी लेट लतीफ़ होते हैं। इस वजह से उनका रिश्ता ज्यादा फल फूल नहीं पाता है। शनि और शुक्र ग्रह द्वारा शासित होने की वजह से भी दोनों के बीच तालमेल होना असंभव हो सकता है। वे ना तो मानसिक और ना ही शारीरिक स्तर पर एक दूसरे से जुड़ पाते हैं। दोनों का एक दूसरे से किसी भी तरह का जुड़ाव ना होने की वजह से उनके बीच एक रिश्ते का कायम होना आश्चर्य की बात हो सकती है। तुला राशि पर शनि का प्रभाव होने की वजह से उन्हें एक दूसरे का साथ बोझ लग सकता है। इसके साथ ही उन्हें एक दूसरे से काफी अपेक्षाएं भी रहती हैं, जिसके पूरा न हो पाने के कारण भी उनके बीच दूरी आना लाजमी है। एक दूसरे के साथ अच्छा रिश्ता निभाने के लिए दोनों का एक दूसरे को समझना जरूरी है। अगर वे ऐसा कर पाते हैं तो यह दोनों राशियों के बीच एक अच्छा रिश्ता बन सकता है। 

मकर राशि का वृश्चिक से मिलान/Capricorn Love Compatibility with Scorpio  

मकर और वृश्चिक राशि के बीच एक गहरा और लंबे समय तक चलने वाला रिश्ता कायम हो सकता है। शुक्र और मंगल द्वारा शासित यह दोनों राशियां एक दूसरे के साथ बेहतर मानसिक और शारीरिक तालमेल बिठा सकती है। हालांकि दोनों एक दूसरे से काफी अलग है, मकर हवा की तरह तेज तो वृश्चिक पानी की तरह शांत। मकर राशि वाले वृश्चिक राशि की जरूरतों और इच्छाओं को पूरा करने से कभी पीछे नहीं हटते। इस वजह से दोनों के बीच एक जुनूनी प्यार देखा जा सकता है। इसलिए उनका एक दूसरे से अलग होना भी इतना आसान नहीं होता। साथ में रहते हुए यदि दोनों के अंतरंग रिश्तों में किसी तरह की रुकावट भी आए तो वे परेशान नहीं होते क्योंकि उनके लिए आत्मिक जुड़ाव होना ज्यादा अहमियत रखता है। वे एक दूसरे में इस कदर खो जाते हैं जैसे दो जिस्म एक जान हो। उनका एक दूजे पर हक़ जताना भी दोनों को खूब पसंद आता है। इसलिए वैदिक ज्योतिष के लिहाजा से मकर और वृश्चिक राशि वालों को एक दूसरे के लिए बिल्कुल उपयुक्त माना जाता है। 

मकर राशि का धनु से मिलान/Capricorn Love Compatibility with Sagittarius 

मकर और धनु राशि वाले एक दूसरे के साथ गहरा अंतरंग रिश्ता तो साझा कर सकते हैं लेकिन उनके बीच एक दूसरे के लिए भावनाओं की कमी रहती है। हालांकि धनु राशि वाले मकर राशि वालों के साथ सामंजस्य बैठाने की पूरी कोशिश करते हैं। लेकिन मकर राशि वाले उन्हें इस प्रयास में सफल नहीं होने देते। मकर राशि के जातकों को धनु राशि वाले नादान और नासमझ किस्म के लग सकते हैं। इसलिए वो उन्हें बहुत ज्यादा महत्व नहीं देते। उन्हें एक गंभीर और समझदार साथी की तलाश रहती है, धनु राशि वाले उनकी कसौटी पर खड़ा नहीं उतर पाते। इस वजह से धनु राशि वालों को भी एक समय के बाद मकर राशि वालों से रिश्ता जोड़ना मुश्किल लग सकता है। दोनों के विचारों में काफी अंतर होने के कारण उनका साथ दोनों के लिए एक परेशानी का सबब बन सकता है। मकर और धनु राशि वालों को एक बंधन में बंधने के लिए एक दूसरे की जरूरतों को समझना होगा और ज्यादा से ज्यादा वक़्त साथ में बिताना होगा। इसके बिना उनके बीच किसी भी तरह का रिश्ता बनने में दिक्कत आ सकती है। उन्हें अपने आपसी भावनात्मक जुड़ाव पर भी ध्यान देना चाहिए। 

मकर राशि का मकर से मिलान/Capricorn Love Compatibility with Capricorn  

मकर राशि का मकर राशि वालों के साथ किस तरह का मेल होगा इस बारे में ज्यादा कुछ कहा नहीं जा सकता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि वो कब एक दूसरे के साथ खुश रहेंगे और कब दुखी इस बात का अनुमान लगाना मुश्किल है। चूंकि मकर राशि वाले काफी मजबूत व्यक्तित्व के होते हैं, लिहाजा उनके लिए अपने विचारों को व्यक्त करना महत्वपूर्ण होता है। एक ही राशि के इन दोनों जातकों में अक्सर वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। उनका रिश्ता सफल नहीं माना जा सकता है क्योंकि दोनों अपने अहंकार को प्रेम की राह का काँटा बना बैठते हैं। दोनों में से किसी को भी एक दूसरे के आगे झुकना स्वीकार नहीं होता। एक जैसी सोच होने की वजह से वो एक दूसरे से बहुत जल्द ऊब भी जाते हैं। अंतरंग रिश्ते की बात करें तो एक सी इच्छा रखने के कारण दोनों एक दूसरे को संतुष्ट करने में सफल नहीं हो पाते हैं। मंगल ग्रह द्वारा शासित यह राशि अपने रिश्ते को लेकर कोई भी पहल नहीं कर पाते हैं। इस वजह से भी उनके बीच काफी दूरियां आ जाती है। ऐसे में हम कह सकते हैं कि, एक ही राशि के होने की वजह से दोनों का मेल एक दूसरे के अनुकूल नहीं है। 

मकर राशि का कुंभ से मिलान/Capricorn Love Compatibility with Aquarius 

मकर और कुंभ राशि के बीच बहुत सी समानताएं होते भी दोनों एक दूसरे से काफी अलग होते हैं। उन्हें एक दूसरे का साथ पाने के लिए काफी मसक्कत करनी पड़ सकती है। इन दोनों राशि के बीच प्रेम का रिश्ता बनने से पहले सम्मान होना जरूरी है। दोनों के लिए एक दूसरे का सम्मान करना सबसे जरूरी माना जाता है। इसके साथ ही दोनों के बीच आकर्षण होना भी मायने रखता है। इन दोनों चीजों के बिना ना तो वे मानसिक रूप से जुड़ सकते हैं और ना ही शारीरिक। कुंभ राशि का राशि चिन्ह वायु होने की वजह से वे अपने रिश्ते को बढ़ाने में जल्दबाजी करते हैं। इस वजह से मकर राशि वालों का उन पर विश्वास करना ख़ासा मुश्किल हो जाता है। मकर राशि वालों के लिए कुंभ राशि वालों के साथ किसी तरह का जुड़ाव होने से पहले विश्वास बनना जरूरी होता है। इस रिश्ते को लंबा चलाने के लिए कुंभ राशि वालों को मकर राशि वालों का विश्वास जीतना चाहिए, लेकिन उनमें इतना धैर्य नहीं होता जिस वजह से दोनों का रिश्ता अधर में लटक सकता है। मकर राशि वाले अपने पार्टनर में सबसे पहले यह देखते हैं कि वो रिश्ते के प्रति कितने गंभीर हैं और उन पर विश्वास किया जा सकता है या नहीं। कुंभ  राशि वाले इस लिहाज से उनके लिए किसी भी तरह से अनुकूल नहीं माने जाते हैं। 

मकर राशि का मीन से मिलान/Capricorn Love Compatibility with Pisces 

मकर और मीन राशि वालों के मेल को एक दूसरे के लिए बेहद उपयुक्त माना जाता है। दोनों को एक आदर्श जोड़े के रूप में देखा जा सकता है। वे एक दूसरे के साथ किसी भी बात को बहुत आसानी से साझा कर पाते हैं। मकर और मीन राशि वाले आपस में एक बेहद गहरा और रूमानी रिश्ता कायम करते हैं। उन्हें एक दूसरे के साथ सबसे ज्यादा सुरक्षित महसूस होता है। जहाँ एक रिश्ते में तर्क को महत्व देता है वहीं दूसरा भावनाओं को। इस वजह से उनके बीच एक संतुलित रिश्ता परस्पर बना रहता है। इसके साथ ही वे आपसी मतभेद को ज्यादा महत्व नहीं देते हैं बल्कि एक दूसरे की बातों को सुनकर उसका हल निकालने का प्रयास करते हैं। वे एक दूसरे के बारे में नई बातों को जानने के लिए हमेशा उत्सुक रहते हैं। मकर राशि वाले मीन राशि वालों के साथ अपने रिश्ते को लेकर काफी ज्यादा भावुक होते हैं। मकर राशि वाले अपनी भावनाओं को शब्दों में जाहिर करते हैं जबकि कुंभ राशि वाले उन्हें अपनी भावनाओं को महसूस करवाते हैं। मीन राशि वालों की सच्चाई मकर राशि वालों के दिल को सबसे पहले छूती है। इस वजह से भी दोनों के बीच एक मजबूत रिश्ता बन सकता है।

ज्योतिष रहस्य